स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में अंबाला के स्पीड स्टार तांशू ने स्केटिंग में जीते दो मैडल

अम्बाला,19 मार्च-इटली के टरेन में स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में अंबाला के स्पीड स्टार तांशू ने स्केटिंग में 500 और 777 मीटर रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का भी नाम चमकाया है.वह कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल स्कूल वात्सल्य का छात्र है.ये पहला मौका नहीं है जब तांशू ने इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीता है.इससे पहले वह स्वीडन में हुए स्केटिंग चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुका है l अंबाला पहुंचने पर तांशू का स्कूल के स्टाफ और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ और सदस्यों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गए!मानसिक रूप से दिव्यांग तांशू ने वह कर दिखाया जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बना है.

भारत वापस लौटने पर प्रधानमंत्री से मिले खिलाड़ी

तांशू की जीत पर कंट्रोलमेंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद और वात्सल्य स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल कुमार ने बधाई दी.अंबाला के तांशू ने इस प्रतियोगिता की स्पीड स्केटिंग के दो इवेंट में भाग लिया उसने 500 मीटर रेस में जहां एक सिल्वर मेडल जीता.वही 777 मीटर रेस में कांसे पदक अपने नाम किया भारत वापस लौटने पर इन सब खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर स्वागत किया.आज अंबाला छावनी पहुंचने पर अंबाला की.जनता ने तांशू का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया बैंड बाजों के साथ इस खिलाड़ी को आज उसके स्कूल में लाया गया,जहां पर सभी अध्यापकों व कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी,मेंबर और शहर के लोगों ने उसका स्वागत किया!इस मौके पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है!

कंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का किया एलान

कंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने खुशी जाहिर करते हुए तांशु की जीत पर सभी को बधाई दी साथ ही एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया!उन्होंने अंबाला में स्केटिंग एकेडमी खोलने की भी घोषणा की,जहां से दूसरे बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाने में आगे आ सकेंगे!वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तांशू का स्वागत करने पर उन्होंने गर्व महसूस किया!वहीं उनके कोच ने भी तांशु की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री द्वारा उनका स्वागत किए जाने पर गर्व महसूस किया!उन्होंने कहा कि तांशू हर रोज मेरे साथ 20 किलोमीटर रोलर स्केटिंग करता है और इसकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है जो आज तांशू इस मुकाम तक पहुंचा!वहीं उन्होंने तांशू की कामयाबी के पीछे स्कूल प्रिंसिपल और उसके पेरेंट्स का हाथ बताया !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.