/ Aug 29, 2026

सीएम सुक्खू बोले.. हिमाचल के हितों की पैरवी के लिए विपक्ष के साथ दिल्ली जाने को मैं तैयार

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 62,हजार 387 करोड़ 61 लाख 88 हजार रुपए का बजट पारित कर दिया गया है।सदन में हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,514 बजट पेश किया था,जिसमें 11 नई योजनाओं की घोषणा की गई थी।बजट में करीब चार हजार करोड़ रुपए की बढ़ौतरी की गई है।

62,हजार 387 करोड़ 61 लाख 88 हजार रुपए का बजट ध्वनिमत से पारित

बजट पारित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट में सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था,कृषि और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।गरीब किसान,बागवान के हाथ में पैसा पहुंचे इसके लिए बजट में कई योजनाओं का प्रावधान किया गया है।कर्मचारियों को जून की सैलरी में 3 फ़ीसदी डीए मिलेगा और एरियर का भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से होगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पॉवर प्रोजेक्ट 40 साल बाद भी 12 फीसदी ही रॉयल्टी सरकार को दे रही है जबकि उसमें बढ़नी चाहिए और प्रोजेक्ट प्रदेश को वापिस मिलने चाहिए। इसको लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से बात की जाएगी। हिमाचल का पानी बहता सोना है जिसका दोहन करके कई उपक्रम 67 हजार करोड़ के मालिक बन गए और हिमाचल का बजट अभी भी 58 हजार करोड़ रुपए ही है और वह भी घाटे का बजट है।ऐसे में हिमाचल के अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़नी होगी और सरकार विपक्ष के नेतृत्व में भी दिल्ली केंद्र सरकार से बातचीत करने के तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.