सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन… कानून व्यवस्था, माफियाराज और कांग्रेस की गारंटियों को लेकर बोला हमला

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल मे कांग्रेस की व्यवस्था परिवर्तन की सरकार पर भाजपा ने शिमला में विशाल धरना प्रदर्शन किया।प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता हजारों की तादात में चौड़ा मैदान में जुटे।इस दौरान भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा,सह प्रभारी संजय टंडन,नेता विपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल को कुशासन,भ्रष्टाचार और माफिया राज करार दिया हैं।बीजेपी के समक्ष शीर्ष नेताओ ने राज्य मे माफिया राज,बिगड़ती क़ानून व्यवस्था,भ्रस्टाचार,माफिया राज और गारंटियों को लेकर हमला बोला।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई-बिंदल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल चिट्टा माफिया,शराब माफिया, कबाड़ माफिया,खनन माफिया और वन माफिया के चंगुल में फंस चुका है।कांग्रेस सरकार इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है,जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।नृशंस हत्याओं का सिलसिला चंबा से किन्नौर और ऊना से सिरमौर तक जारी है।युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर: चिट्टा माफिया ने हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे की लत में झोंक दिया है,लेकिन कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।बिलासपुर में माफियाओं की खुलेआम गोलीबारी हो रही है,मंडी में खनन माफिया SDM को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है,चंबा में वन माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को तीन किलोमीटर तक घसीटा।यह घटनाएं साबित करती हैं कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार-जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने आज कार्यकर्ताओं के रास्ते रोके हैं। हमने कहा कि कांग्रेस सरकार सदन और सदन से बाहर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, हरियाणा से वाटर केनन लाए गए हैं।हिमाचल में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं रहीं है। दिन दहाड़े गोलियां चल रहीं हैं।पूर्व विधायक पर होली के दिन गोलियां चलाई जा रही।जयराम ठाकुर ने कहा कि ईमानदार अधिकारी विमल नेगी मामले में असंवेदनशील हैं मुख्यमंत्री भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के अढाई साल पूरे हो गए हैं बाकी अब सरकार की उतराइ का समय है। भाजपा सरकार के खोले गए संस्थानों और योजनाओं को बंद कर दिया गया है।झूठ बोलकर कॉंग्रेस सत्ता में आई और झूठ बोलकर सरकार चलाई जा रही हैं ।सरकार खजाना खाली होने का शोर मचा रहीं।भाजपा सरकार ने जितना लोन 5 साल मे लिया,उससे ज्यादा कॉंग्रेस अभी तक ले लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से ही हिमाचल में सभी काम हो रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.