पुलिस आयुक्त कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित इस यूनिवर्सिटी के पार्क में अवैध रूप से लगाए जा रहे थे अफीम के पौधे

सोनीपत 29 मार्च –सोनीपत राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के अंदर फूलों के बीच अफीम उगाई गई थी। क्राइम यूनिट-1 की टीम ने छापा डालकर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से विवि के माली को गिरफ्तार किया है। विवि में 400 पौधे उगाए गए थे जिनका वजन 39.7 किलो मिला है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। विवि पुलिस आयुक्त कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है, आपको बता दे कि कल रोहतक यूनिवर्सिटी में भी अफीम के पौधे पाए जाने का मामला सामने आया था।

क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की रेड में हुआ खुलासा, पुलिस ने माली को किया गिरफ्तार

हरियाणा सरकार नशे पर लगाम लगाने के लाखों दावे कर रहे हैं, लेकिन अब तो हरियाणा में नशा स्कूल और यूनिवर्सिटी तक पहुंच चुका है, कल रोहतक यूनिवर्सिटी में अफीम की खेती होती हुई मिली तो आज सोनीपत के राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम की खेती ने इलाके में सासनी फैला दी और आम आदमी के मुख पर इसको लेकर चर्चाओं का विषय गर्म है, आपको बता दे कि सोनीपत क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने इस खेती का खुलासा किया है, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में पुलिस करीब चार सौ पौधे अफीम के मिले है और जिनमें से अफीम भी निकाली गई हैं, पुलिस ने यूनिवर्सिटी के माली संतलाल को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है आखिरकार उसने यह खेती किसके कहने पर की थी और बीज कहा से लेकर आया था, जिस विवि में अफीम उगाई गई थी वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस आयुक्त सोनीपत का कार्यालय है। उसके बावजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी वही कई माह पहले इसी एजुकेशन सिटी में स्तिथ एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने इलाके में नशे के कारोबार के गंभीर आरोप लगाए थे।

डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि सीआईए-1 की टीम एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाए गए हैं। पौधे माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल ने उगा रखे हैं। जिस पर टीम ने तुरंत ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशीराम व बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ब्रज बेकरियां संपर्क किया। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में फूलों के बीच क्यारियों में अफीम के पौधों की तलाश की गई। बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी की निगरानी में 400 पौधे बरामद किए। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी संतराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की सूचना के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने भी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी संतलाल के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि संतराम विवि में नौ साल से नौकरी कर रहा था। बरामद किए गए पौधे डेढ़ से दो माह पहले उगाए गए थे। उन पर डोडा आया है और कट के निशान मिले है।
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी। मामले में विवि प्रशासन से भी जानकारी ली जाएगी। जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी सूरत में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आरसीबी-जीटी क्वालीफायर को लेकर धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे आईपीएल क्वालीफायर मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले के लिए दोपहर तीन बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया था। मैदान के...

धर्मशाला की वादियों में दिखे शुभमन गिल, जयूल खड्ड में ठंडे पानी का लिया आनंद

धर्मशाला,राहुल —: आईपीएल मुकाबलों के बीच हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमते हुए गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शुभमन गिल धर्मशाला के साथ लगती जयूल खड्ड में ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बताया...

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.