/ Aug 29, 2026

रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती आपको देगी बंपर मुनाफा..कम लागत और अधिक मुनाफे की खेती

करनाल,4 अप्रैल-किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर ज्यादा रूख कर रहे है।ऐसे में अगर आप भी खेती से मोटी कमाई करना चाहते है तो रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती शुरू कर सकते हैं।इस शिमला मिर्च से किसान मोटी कमाई कर सकते हैँ क्योंकि रंगीन शिमला मिर्च की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है।

उद्यान विभाग का सहयोग:

करनाल उद्यान विभाग की ओर से इंडो-इजरायल परियोजना के तहत बना सब्जी उत्कृष्ट केंद्र से किसान भाई इस खेती से सम्बंधित तमाम जानकारियां ले सकते है।यहां के वेजिटेबल विशेषज्ञ डॉ लवलेश बताते है जो भी किसान भाई इस प्रकार की खेती करना चाहते है तो उनके लिए हरियाणा सरकार उद्यान विभाग की तरफ से उनके द्वारा स्थापित किये हुए केंद्रों से पौध खरीदने पर 50 प्रतिशत सबसिडी दी जाती है।उन्होंने कहा कि कोई भी किसान प्रशिक्षण लिए वैगर इस किस्म की खेती ना करे।यूट्यूब या सोशल मीडिया पर अधूरी जानकारी से खेती करने पर किसान फसल को संभाल नही पाते और फिर उनको नुकसान झेलना पड़ता है।

रंगबिरंगी शिमला मिर्च के 5 रंग:

शिमला मिर्च 5 रंगों में मिलती हैं।इनमें लाल,पीली,बैंगनी, नारंगी और हरा रंग शामिल है लेकिन सबसे ज्यादा मांग लाल और पीली की ही रहती है।शिमला मिर्च बेहद कम लागत में होने वाली एक ऐसी फसल है,जिसे उगाकर कोई भी किसान मोटा कमा सकता है।

रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती आपको देगी बंपर मुनाफा:

विशेषज्ञ डॉ लवलेश बताते है रंगबिरंगी शिमला मिर्च सलाद की प्लेटों में ज्यादा सजती है।शादीयों के सीजन के अलावा दिल्ली आजाद मंडी में इसकी भारी मांग रहती है।इसलिये इसकी खेती से किसानों को बंपर मुनाफा भी होता है।बदलते खेती के तरीकों के साथ अब किसान हरी के अलावा रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती कर सकता है।शिमला मिर्च बेहद कम लागत में होने वाली एक ऐसी फसल है,जिसे उगाकर कोई भी किसान उसकी अच्छे से मार्केटिंग कर मोटा मुनाफा कमा सकता है।

कब और कैसे कर सकते है इसकी खेती:

विशेषज्ञ डॉ लवलेश ने बताया कि रंगबिरंगी शिमलामिर्च की खेती पोली हाउस और नेट हाउस में ही कि जाती है।सबसे पहले बीज से इसकी पौध तैयार की जाती है।अगस्त में महीने में इसको पॉलीहाउस में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है।उन्होंने बताया कि एक एकड़ में करीब 10 हजार पौध लगाई जा सकती है।ध्यान रहे एक एकड़ में बने नेट हाउस में 50 प्रतिशत लाल और 50 प्रतिशत पीली शिमला मिर्च की पौध लगाई जाए क्योंकि जब हम जोड़े में इस फसल को बेचने जाते है तो 20 से 30 रुपये इसका दाम ज्यादा मिलता है। उन्होंने बताया कि इसकी खेती में बीमारी की समस्या ना मात्र रहती है लेकिन कीट की समस्या आती है जिसको बड़े आसान तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है।उन्हीने बताया कि एक पौधे से डेढ़ से तीन किलो तक शिमला मिर्च की तुड़ाई हो जाती है।

रंगबिरंगी शिमला मिर्च की बाजार में कीमत:

विशेषज्ञ डॉ लवलेश के अनुसार अनुसार रंग-बिरंगी शिमला मिर्च बाजार में हरी शिमला मिर्च के मुकाबले काफी ज्यादा कीमत में बिकती हैं। लोकल मार्किट में रंगबिरंगी शिमला मिर्च का एवरेज रेट 100 से 120 रुपये और बड़ी मार्किट में 250 से 300 रुपये प्रति किलो मिल जाता है।इसलिए किसान अपनी फसल की बड़ी मंडी में ही मार्केटिंग करें तो ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.