अश्वगंधा से महकेगी हिमाचल प्रदेश की बगिया..तीन हर्बल गार्डनों से दी गई एक लाख 10 हजार पौधों की खेप

Hamirpur,Arvind singh(TSN)-हिमाचल प्रदेश के किसान अपने खेत खलियानों में औषधीय गुणों के भंडार अश्वगंधा की खेती करेंगे। राष्ट्रीय मेडिसिन प्लांट बोर्ड के अभियान के तहत राज्य मेडिसिन प्लांट बोर्ड अब तक एक लाख 10 हजार से अधिक पौधे वितरित कर चुका है। प्रदेश के लोगों को औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा के गुणों से अवगत करवाने के साथ ही इसकी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को घर द्वार पर पौधे उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के दस जिलों में अश्वगंधा के पौधों का वितरण किया गया है। हिमाचल प्रदेश के चार हर्बल गार्डन में से तीन हर्बल गार्डन ने अश्वगंधा के पौधों को उगाया है।नेरी हर्बल गार्डन के इंचार्ज डॉ कमल भारद्वाज ने बताया कि अश्वगंधा की पौध किसानों तक पहुंचाने के साथ ही इसके लाभों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

हर्बल खेती को बढ़ा देने के दृष्टिगत चल रहा अभियान

उपोषण कटिबंधीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला अश्वगंधा का यह पौधा आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका बदलने में मददगार साबित हो सकता है।अब तक वितरित किए गए एक लाख 10 हजार पौधों में से सबसे अधिक प्लांट्स जिला हमीरपुर स्थित नेरी हर्बल गार्डन से उपलब्ध करवाए गए हैं। नेरी हर्बल गार्डन के इंचार्ज डॉ कमल भारद्वाज ने बताया कि नेरी हर्बल गार्डन से 41 हजार के आस पास पौधे वितरित किए गए हैं.नेरी हर्बल गार्डन के इंचार्ज डॉ कमल भारद्वाज ने बताया कि राज्य मेडिसिन प्लांट बोर्ड की तरफ से प्रदेश के हर्बल गार्डन के माध्यम से किसानों को अश्वगंधा के पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को दो लाख पौधे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक लगभग एक लाख 10 हजार पौधे उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। अगस्त 2025 तक लक्ष्य प्राप्ति संभावित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.