/ Oct 15, 2026

नए बीज और कीटनाशक कानून के विरोध में उतरे अम्बाला के दुकानदार… दी चेतावनी

Ambala,07 April- हरियाणा सरकार द्वारा लाए गए नए बीज और कीटनाशक कानून के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रख कर रोष प्रकट किया.इस कानून की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर 7 दिन तक इस कानून में बदलाव या इसे वापिस नहीं लिया जाता तो ये हड़ताल अनिश्चितकिलन तक भी जारी रह सकती है।

हरियाणा में आज से अगले 7 दिन तक किसानों को बीज और कीटनाशक दवाइयां नहीं मिलेगी.दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए नए बीज और कीटनाशक कानून 2025 के विरोध में सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है।जिसके चलते अंबाला में आज सभी दुकानदारों ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए अपनी दुकान बंद रख कर रोष प्रकट किया और कहा कि ये कानून दुकानदारों के मान को ठेस पहुंचा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस कानून से उन्हें काफी नुकसान होगा.अगर कोई भी सैंपल फेल मिलता है या फिर कोई भी कंप्लेंट दुकानदार के खिलाफ की जाती है तो उसको सीधा अरेस्ट कर लिया जाएगा, और वो अपनी बेल भी नहीं करवा सकता जिसकी वे कड़ी निंदा करते है और जब तक ये कानून वापिस नहीं लिया जाता तब तक ये विरोध जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.