/ Jun 14, 2026

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष.. प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह

Shimla,09 April(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट,प्रदेश भर में बिछाए जा रहे टनलों और नेशनल हाईवे के जाल के लिए आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने नितिन गडकरी से जंजैहली-चैल चौक–नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण करवाने का आग्रह किया।नेता प्रतिपक्ष के आग्रह पर नितिन गडकरी ने संबंधित सड़कों के लिए सीआईआरएफ के तहत जल्दी से जल्दी काम करवाने का आश्वाशन दिया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की सड़कों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।प्रदेश में जो भी काम चल रहे हैं सब के सब केंद्र सरकार के सहयोग से ही चल रहे हैं।

पीएम मोदी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य:जयराम ठाकुर

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में आज आयोजित’नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम’में सहभागिता की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जब इतनी बड़ी संख्या में विश्व भर में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया है,तो मैं चाहता हूं कि आज हम सब जहां भी बैठे हों,9 संकल्प लेकर जाएं।प्रधानमंत्री ने पहला संकल्प-पानी बचाने का,दूसरा संकल्प-एक पेड़ मां के नाम लगाने का,तीसरा संकल्प-स्वच्छता का मिशन,चौथा संकल्प -वोकल फॉर लोकल, पांचवा संकल्प- देश दर्शन, छठा संकल्प – प्राकृतिक खेती को अपनाना,सातवां संकल्प – स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना,आठवां संकल्प-योग और खेल को जीवन में स्थान देना और नवां संकल्प-गरीबों की सहायता करने का,लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन 9 संकल्पों से हमें नई ऊर्जा मिलेगी,ये मेरी गारंटी है। प्रधानमंत्री के सभी संकल्प शरीर,समाज,मनुष्यता और पर्यावरण का संरक्षण करने लिए बेहद अहम हैं।इसलिए हम सभी को इन सभी नौ संकल्पों को अपने व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.