मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले.. कंगना कलाकार मनोरंजन का साधन, उन्हें गंभीरता से लेने की नहीं जरूरत

Shimla,Sanju (TSN)-मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत पर हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया है. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कंगना कलाकार और मनोरंजन का साधन है उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है.उन्होंने कहा कि कंगना कलाकार हैं और राजनीतिक मंचों पर अभी भी कलाकार वाली भूमिका निभा रही हैं. उनने एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है.उन्होंने 3 महीने से बिल नहीं चुकाया था.हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार को भेड़िए की संज्ञा दे कर वह केवल सनसनी फैलाना चाहती हैं. हर्षवर्धन ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत कलाकार हैं मनोरंजन का साधन है ऐसे में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए नहीं लेना चाहिए.

विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक बढ़ाने का प्रस्ताव

अहमदाबाद में हुए कांग्रेस अधिवेशन से शिमला लौटे उद्योग मंत्री ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए मंथन हुआ है.हर्षवर्धन चौहान ने कहा पार्टी ने तय किया है कि टिकट वितरण को लेकर पार्टी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया है जिस पर पार्टी आला कमान निर्णय करेगा

अवैध खनन और उद्योगों की बिजली सब्सिडी को लेकर कहा ये

वहीं,अवैध खनन और उद्योगों की बिजली सब्सिडी को लेकर उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए नई नीति लाई है.कही जगहों पर छापेमारी की गई और मशीनें ज़प्त की गई है.वहीं बिजली सब्सिडी के मामले पर उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगों को 40 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी दी गई है.साथ ही उद्योगों की ओर से नाइट सब्सिडी को पुनः देने की मांग की गई है. सरकार इस पर विचार कर रही है मामला मुख्यमंत्री के पास विचाराधीन है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.