/ Jun 18, 2026

भाजपा पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर को मिली फोन पर धमकी…पुलिस ने की जांच शुरू

Una,Rakesh(TSN)-भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर को फोन पर धमकियां देने का मामला सामने आया है।इसके बाद पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।पहले तो पूर्व मंत्री ने इन फोन कॉल्स को हल्के में लिया,लेकिन जब शनिवार रात्रि को फिर से नतीजे भुगतने की धमकी भरी कॉल आई तो शिकायत पुलिस में दी गई।

पूर्व मंत्री को एक फोन नम्बर से बार-बार धमकियां मिली हैं। फोन करने वाले ने पूरी डिटेल के साथ विवरण बताया और कहा कि वह नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। इस टैलीफोन नम्बर की पूरी डिटेल अपनी शिकायत में पूर्व मंत्री ने पुलिस में दी है,जिसके बाद पुलिस ने इस नम्बर की डिटेल निकालनी शुरू कर दी है।पूरा मामला क्या है और कॉल करने वाले की मंशा क्या है,इसके पीछे कौन है इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।बता दे कि पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर को ऐसी कॉल्स कुछ समय से आ रही थीं, लेकिन गत रात्रि पूरी पारिवारिक डिटेल के साथ धमकियां दी गईं, तब उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस के पास पहुंचे। कुटलैहड़ से 4 बार विधायक और पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेन्द्र कंवर ने माना कि धमकियां मिलने के बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को सौंपी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.