डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता के पक्षधर भी थे

Dharamshala,Rahul chawla(TSN)–समाज में समानता और न्याय के प्रतीक भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती को आज सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया.इस अवसर पर धर्मशाला में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया,जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं आम नागरिक उपस्थित रहे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट रैंक मंत्री एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर.एस.बाली पहुंचे उनके साथ प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा तथा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर जग्गी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर आरएस.बाली ने डॉ.आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं,बल्कि सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर भी थे उन्होंने कहा कि “डॉ.आंबेडकर ने समाज को एकजुटता और समरसता का मार्ग दिखाया आज उनके विचार न सिर्फ प्रेरणा हैं,बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मार्गदर्शन भी करते हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन डॉ. आंबेडकर के योगदान को स्मरण करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है समारोह में वक्ताओं ने डॉ.आंबेडकर के जीवन,संघर्ष और उनके द्वारा समाज में लाए गए ऐतिहासिक बदलावों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मंच से आह्वान किया गया कि हर वर्ग को डॉ.आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.