अंबेडकर जयंती पर बाबासाहेब को किया गया याद, राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Shimla,Sanju(TSN)-सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के की जयंती के मौक़े पर शिमला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल भी मौजूद रहे बाबा साहेब के जन्मदिन के मौक़े पर केक भी काटा गया.साथ ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया.इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.राज्यपाल ने बाबा साहेब के देश के प्रति योगदान को अविस्मरणीय बताया.

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती है.बाबा साहब ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.उन्होंने देश में दलितों पर कुछ वर्ग द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई और मन के शिक्षा के माध्यम से ही जातिवाद को खत्म किया जा सकता है.आज केंद्र सरकार ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित करके उनकी यादों को पुनर्जीवित करने का काम किया है.राज्यपाल ने इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया.साथ ही उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को इस अवसर की बधाई दी है.

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान -जयराम

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है.आजादी के बाद संविधान निर्माण का सबसे जटिल काम बाबासाहेब को सौंपा गया था.दुनिया भर के संविधान के अध्ययन के बाद उन्होंने संविधान निर्माण कर देश के लिए समर्पित किया.उनके इस योगदान को देश याद कर रहा है.डॉ बी आर अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों का सामना किया और पिछड़े वर्ग के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत नेतृत्व के रूप में राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं इसके पीछे डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की प्रेरणा है.

दलित उत्थान के लिए काम किया – धनीराम शांडिल

वहीं,इस दौरान हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आज ऐतिहासिक और शुभ अवसर है देश संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मना रहा है.डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने बेहद विषम परिस्थितियों का सामना किया.आज उनकी लाइब्रेरी विश्व की सबसे लाइब्रेरी बन रही है.उन्होंने विषम परिस्थितियों में दलित उत्थान के लिए काम किया और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा को मूल मंत्र बताया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.