कुलदीप राठौर बोले…आजादी से पहले अंग्रेजों को अब भाजपा को नेशनल हेराल्ड से तकलीफ

Shimla,Sanju(TSN)-नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा दाखिल की गई चार्ज शीट में कांग्रेस नेताओं के नाम आने के बाद पूरे देश भर में जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव किया और विरोध किया वहीं अब इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गयी है। भाजपा इस मामले को प्रमुखता से उठा रही है ।इस मामले में भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप और दिए गए बयानों पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने पलटवार करते हुए कहा है कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं मारते।

पूर्व भाजपा सरकार के दिये विज्ञापनों की भी हो जांच

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के नेता वह नेशनल हेराल्ड की बहुत ज्यादा चिंता कर रहे हैं।जो चार्जशीट फाइल की वह एक रणनीति का हिस्सा है। नेशनल हेराल्ड एक ऐसा समाचार पत्र है जिसकी बहुत बड़ी भूमिका आजादी से पहले रही है अंग्रेजों के खिलाफ जनमत तैयार करने में इस समाचार पत्र का बहुत ज्यादा योगदान रहा है।आजादी से पहले जो अंग्रेज थे उन्हें समाचार पत्र से तकलीफ थी अब भारतीय जनता पार्टी को इस समाचार पत्र से बहुत ज्यादा तकलीफ है।अगर कोई विज्ञापन सरकार ने दिए हैं वह नियमो के तहत दिए हैं।पूर्व में भाजपा की सरकार थी तो उस समय ऑर्गेनाइजर,पांचजन्य व मातृवंदना को विज्ञापन दिए गए है।उस समय विपक्ष ने कोई प्रश्न नही उठाया। उनको भी तो जो है विज्ञापन के दल में कोई प्रश्न चिन्ह लगाया नहीं अब यह जो करते हैं वह ठीक है अगर कांग्रेस सरकार ने विज्ञापन दिए तो गलत क्या है ।इनके द्वारा दिये गए विज्ञापनों की भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने पूर्व सरकार मैं दिए गए विज्ञापनों की जांच मामले में कहा कि यह सरकार का विषय है अगर यह बात संज्ञान में आई है तो कोई ना कोई कार्रवाई तो होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.