/ Jun 15, 2026

सिरसा की 7 वर्षीय वायरल गर्ल का भक्ति भरा जुनून, जिसने सबका दिल जीत लिया

Sirsa,23 April-“शौंक बड़ी चीज़ है और जब उसमें भक्ति जुड़ जाए तो वो अद्भुत बन जाता है।”सिरसा की 7 साल की नन्हीं अलीशबा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिखने में गुड़िया जैसी मासूम यह बच्ची आज पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बनी हुई है—कारण है उसके अनोखे और आस्था से भरे शौंक।

नन्ही भक्त अलीशबा और 1 लाख के सिलिकोन लड्डू गोपाल की कहानी बनी मिसाल

अलीशबा को लड्डू गोपाल से इतना प्यार है कि वह उन्हें अपना भाई मानती है।उसके पास पहले से ही पाँच लड्डू गोपाल थे,लेकिन उसकी ख्वाहिश थी एक खास सिलिकोन से बने लड्डू गोपाल की—जो हूबहू एक नवजात बालक की तरह दिखते हैं।यह मूर्ति पूरे हरियाणा में पहली बार सिरसा पहुंची है,जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।यह अनोखा लड्डू गोपाल पंजाब के ज़ीरकपुर से एक साल के लंबे इंतजार के बाद डिलीवर हुआ। अलीशबा की मां पूनम सेठी बताती हैं कि यह सिलिकोन मूर्ति अलीशबा ने एक सोशल मीडिया वीडियो में देखी थी और तब से उसकी जिद बन गई थी कि उसे वही लड्डू गोपाल चाहिए।

अलीशबा की भक्ति की दिनचर्या:

सुबह स्कूल जाने से पहले लड्डू गोपाल को दुलारना
स्कूल से लौटते ही पहले लड्डू गोपाल से मिलना फिर बाकी कामलड्डू गोपाल को अपने हाथों से खाना खिलाना
अपने साथ बेड पर सुलाना यह मानना कि लड्डू गोपाल उससे बातें करते हैं,खेलते हैं और पढ़ाई भी करते हैं.इस मासूम भक्ति से भरा रिश्ता अब लोगों की श्रद्धा का केंद्र बन गया है।अलीशबा को सोशल मीडिया पर “इंस्टा क्वीन” और “वायरल गर्ल” के नाम से भी जाना जाता है।

स्पेशल ड्रेस और भारी डिमांड:
इस खास लड्डू गोपाल के लिए अलीशबा ने डिज़ाइनर ड्रेस भी बनवाई है क्योंकि बाजार में इस साइज और क्वालिटी की पोशाक नहीं मिलती। अलीशबा की मां कहती हैं,”भले ही यह कॉस्टली है,लेकिन हमारी बेटी के लिए यह अनमोल है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.