Karnal,22April-करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जहां उन्होंने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।कार्यक्रम का आयोजन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें जिले के विधायक,भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन’ से न केवल देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा। बार-बार चुनाव से सरकारी संसाधनों पर दबाव पड़ता है और विकास कार्य रुकते हैं।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन देश के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा।”चौहान ने कहा कि अगर सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं तो खर्च और समय दोनों की बचत होगी।उन्होंने बताया कि अधिकारी चुनावों में व्यस्त रहते हैं,जिससे उनके प्राथमिक कार्य प्रभावित होते हैं।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदर्श आचार संहिता बार-बार लगने से विकास कार्य रुक जाते हैं।अगर चुनाव एक साथ होंगे,तो देश विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा।”
