/ Jul 09, 2026

शिक्षकों की सरकार को चेतावनी – मांगे नहीं मानीं तो बहिष्कार और अनशन

Shimla,Sanju(TSN):राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक अलग निदेशालय के गठन के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।इसी क्रम में शुक्रवार 26 अप्रैल को शिमला के चौड़ा मैदान में लगभग 10 हजार प्राथमिक शिक्षक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।संघ का कहना है कि अगर इस प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं दिया,तो उसी दिन से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का निदेशालय गठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलावों का समर्थन करते हैं,लेकिन नया निदेशालय शिक्षकों के हित में नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला केवल प्रशासनिक पदों की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, जो शिक्षा सुधार की भावना के विपरीत है।शर्मा ने यह भी बताया कि 6 फरवरी को शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में आश्वासन तो मिला था,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,जिससे शिक्षकों में भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन समिति में प्राथमिक शिक्षक संघ को शामिल न करना अनुचित है और इससे निर्णयों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि 26 अप्रैल से सभी शैक्षिक कार्यों का बहिष्कार कर केवल ऑनलाइन कार्य किया जाएगा,साथ ही अन्य गैर-शैक्षिक कार्यों से दूरी बनाई जाएगी। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी संघ ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पर डाली है।इस बीच सरकार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है और प्रेस वार्ता के दौरान संघ पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि आंदोलन में भाग लेने पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.