/ Oct 29, 2026

नेता प्रतिपक्ष बोले…शिक्षा से खेल तक, हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार

Sirmour,27 April(TSN)-अपने सिरमौर दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने में जुटी है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों में 2000 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए,जिससे हजारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति का बहाना बनाकर पहली कक्षा में प्रवेश की आयु बढ़ा दी, जिससे नामांकन में गिरावट आई और इसी बहाने सरकार ने सैकड़ों स्कूलों को मिड-सेशन में बंद कर दिया। यह बच्चों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।

सरकार शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगा रही

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगा रही है,वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोलने में रिकॉर्ड बना रही है।यह प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का खतरनाक प्रयास है।जयराम ठाकुर ने सरकार के तानाशाही रवैये की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की नीतियों का विरोध करता है,उसे धमकाकर चुप कराया जाता है।प्रदर्शन करने वालों को निलंबन,बर्खास्तगी और सेवानिवृत्ति की धमकी दी जाती है। लोकतंत्र में इस प्रकार की तानाशाही मानसिकता स्वीकार्य नहीं है।

खेल आयोजनों पर भी सरकार की मंशा पर सवाल

खेल आयोजनों पर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष के शिक्षा सत्र के कैलेंडर में स्टेट और जिला स्तरीय टूर्नामेंट तक को समाप्त कर दिया गया है।पिछली वर्ष की खेल प्रतियोगिताओं का इनाम वितरण भी आज तक लंबित है।उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,जिन्हें समाप्त करना नासमझी और दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन और तबादले के अधिकार छीने जाने, हजारों पदों को खाली छोड़ने और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को बंद करने जैसे फैसलों को जय राम ठाकुर ने प्रदेश की शिक्षा के लिए घातक बताया।

पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दुनिया भर के नेता विकास के लिए याद किए जाने का सपना देखते हैं,वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू संस्थानों को बंद करने,सुविधाओं को छीनने और विकास कार्यों को ठप करने के लिए याद किए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.