/ Aug 30, 2026

तुर्की से ड्रोन डील पर AICC का तीखा सवाल.. “दुश्मन के साथ खड़े देशों से कैसा व्यापार?”

Shimla,Sanju (TSN)-AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन आपूर्ति किए जाने पर भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई देश संकट की घड़ी में भारत के दुश्मन का साथ देता है, तो उससे व्यापारिक संबंध बनाए रखना राष्ट्रहित के खिलाफ है।

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में राठौर ने कहा कि भारत ने 2023 में तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान सबसे पहले राहत पहुंचाई थी,जिसमें गरुड़ एयरोस्पेस के ड्रोन तक भेजे गए थे।“लेकिन तुर्की ने उसी मानवीय मदद का जवाब पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन देकर दिया।क्या हमें ऐसे देश से व्यापार जारी रखना चाहिए?” राठौर ने पूछा।उन्होंने कहा कि तुर्की और पाकिस्तान मिलकर 5वीं पीढ़ी के ड्रोन विकसित कर रहे हैं,जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा है।इस संदर्भ में उन्होंने तुर्की से हो रहे सेब आयात को लेकर भी चिंता जताई।2023 में भारत ने 12.29 लाख मीट्रिक टन सेब तुर्की से आयात किए,जिनकी कीमत ₹822 करोड़ थी।हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में सेब किसानों को इसका सीधा नुकसान हो रहा है.

तुर्की के साथ व्यापार समझौता किया जाए समाप्त

AICC प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह तुर्की के साथ व्यापार समझौता समाप्त करे और सेब के आयात पर तत्काल रोक लगाए। साथ ही,उन्होंने भारत की विदेश नीति की समीक्षा की आवश्यकता भी जताई।

वहीं,भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की संप्रभुता और संसद द्वारा पारित प्रस्ताव के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार के साथ है और संसद में इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग करती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.