/ Jul 29, 2026

नेता प्रतिपक्ष बोले… किसानों पर बिजली दरों का बोझ, सरकार तुरंत ले निर्णय

Shimla,12 May(TSN)-हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी एक बयान में राज्य सरकार को सिंचाई उपयोग हेतु बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी पर आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसान जो पहले 500 यूनिट बिजली पर मात्र 300 रुपये चुकाते थे,अब उन्हें 2800 रुपये तक का बिल भरना पड़ रहा है।यह वृद्धि न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि किसानों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने वाली है।

बिजली बिलों में कई गुना बढ़ोतरी,सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार यदि दूध के दामों में मामूली वृद्धि करती है तो उसका प्रचार पूरे प्रदेश में होर्डिंग्स और पोस्टरों के ज़रिए किया जाता है,लेकिन जब किसानों पर बिजली का आर्थिक बोझ डाला जाता है तो सरकार खामोश क्यों रहती है? क्या यही कांग्रेस की चुनावी गारंटियाँ थीं?

कांग्रेस सरकार ने किसानों को दिए झूठे सपने

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।लेकिन सत्ता में आते ही न केवल यह वादा भुला दिया गया,बल्कि बिजली दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है।यह जनता से धोखा है और हिमाचल की जनता इसे भूलेगी नहीं।

गरीब और किसान पर शुल्क लगाना अमानवीय निर्णय

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे देश में किसानों को सिंचाई हेतु सब्सिडी मिलती है और हिमाचल में भी यह परंपरा रही है। लेकिन वर्तमान सरकार ने बिना सोचे-समझे यह राहत छीन ली है।मुख्यमंत्री को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। जनहित के मुद्दों की अनदेखी प्रदेश के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।

विपक्ष का स्पष्ट संदेश–जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा

भारतीय जनता पार्टी किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाएगी।सरकार को चेतावनी देते हुए ठाकुर ने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली दरों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और...

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.