हर वर्ग की भलाई के लिए सरकार कर रही काम, समस्याओं का किया जा रहा समाधान: कार्तिकेय शर्मा

भावना,पलवल(TSN): राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। यह बात राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव कटेसरा व देवली में जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि के रूप जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही । इस अवसर पर पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा सहित बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कर्तसंकल्प हैं। इसी कड़ी में सरकार के नुमाइंदे जनता के बीच जाकर जन संवाद कार्यक्रमों के जरिये लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार के मंत्री, सांसद गण, विधायक गण प्रदेश के सभी गावों और शहरों के वार्डों में पहुंच कर वहां पर  जन संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुन रहे है और मांगो और सुझावों को सांझा कर उनका मौके पर निवारण करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है और प्रदेश के लोगों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कर्तसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लोगों की भलाई के लिए आयुष्मान योजना का विस्तार करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु योजना को क्रियांवित किया हैं।  इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ देना हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को क्रियान्वित करके गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये की धनराशि तक मुफ्त में इलाज करवाया जा रहा हैं। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में चिरायु योजना के दूसरे चरण का आरंभ किया गया है, जिसके तहत 14 लाख परिवारों को जोड़ा गया हैं। इस योजना के तहत कोई भी लाभार्थी परिवार एक वर्ष में पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता हैं।
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं ताकि उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल सके। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की निति को क्रियान्वित किया जा रहा हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश से भाई भतीजावाद को खत्म करने का काम किया हैं। मैरिट के आधार पर योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली के जरिए सीधा पूरी राशि का लाभ लोगों को मिल रहा हैं। सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों में उनका अधिकार मिल रहा हैं। इस अवसर पर विधायक नयन पाल रावत ने सांसद कार्तिकेय शर्मा का पृथला विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रमों पहुचने पर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि  किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधा किसानों के खाते में आ रहे हैं। अन्तोदय परिवार उत्थान मेलों के जरिये गरीब परिवारों को रोजगार देने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का फीडबैक मौके पर जाकर लिया जा रहा हैं। जन संवाद के दौरान गांव के युवाओं ने बताया कि उन्हें बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरी मिली हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद गण और विधायक गण जन संवाद कार्यक्रमों के जरिये लोगों की समस्याएं सुन कर लोगों की समस्याएं दूर कर रहे हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 सवाल प्राप्त हुए हैं।इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.