/ Jul 16, 2026

पंजाब सरकार डेंगू, कोविड और लू से मुकाबले को तैयार, स्वास्थ्य मंत्री ने गांव में चलाया जागरूकता अभियान

मोहाली |  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार डेंगू, कोविड-19 और गर्मी की लहर (लू) से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

शुक्रवार को “हर शुक्रवार, डेंगू पर वार” अभियान के तहत डॉ. बलबीर सिंह ने मोहाली के नजदीकी अर्ध-शहरी गांव बलोंगी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि एयर कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले और पक्षियों के पानी के बर्तन डेंगू मच्छर के लार्वा के प्रमुख स्रोत बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है हर हफ्ते जमा पानी को खाली करना, क्योंकि डेंगू मच्छर का लार्वा 7 दिन में मच्छर बन जाता है। खासकर हर शुक्रवार को यह आदत अपनाकर बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

घर-घर पहुंच रही 50,000 से अधिक स्वास्थ्य टीमें

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य भर में हर शुक्रवार को 50,000 से ज्यादा स्वास्थ्य टीमें—जिनमें नर्सिंग छात्र, आशा वर्कर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, स्कूल शिक्षक और ब्रीडर चेकर शामिल हैं—लोगों के घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच कर रही हैं और जागरूकता फैला रही हैं।

बलोंगी में एक विशेष मौके पर उन्होंने एयर कूलर की टंकी में लार्वा ढूंढने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमप्रीत कौर और सरोज को ₹500-₹500 का नकद पुरस्कार भी दिया।

कोरोना की स्थिति नियंत्रण में, गर्मी से सतर्क रहने की सलाह

कोविड-19 को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भले ही हरियाणा और दिल्ली में मामूली वृद्धि देखी गई है, लेकिन पंजाब में अब तक सिर्फ 31 मामले दर्ज हुए हैं, जो माइल्ड और बिना लक्षणों वाले हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दो मौतें रिपोर्ट हुई हैं, लेकिन वे प्रत्यक्ष रूप से कोविड से नहीं जुड़ी मानी जा रही हैं क्योंकि मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। गर्मी की लहर को लेकर उन्होंने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी।

गांव के छप्पड़ की सफाई के निर्देश

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर डॉ. हथिंदर कौर, एसडीएम दमनीप कौर, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन, डॉ. अर्शदीप कौर, डॉ. अनामिका सोनी, डॉ. हरमन बराड़, पंचायत सदस्य और अनेक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने एसडीएम को गांव के जोहड़ (छप्पड़) की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.