/ Jul 09, 2026

शिक्षा मंत्री ने कठासू में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Shimla, 15 June-राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कठासू प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया।

खोड़नी नाला योजना का लोकार्पण

ठाकुर ने 2.95 करोड़ रुपये से तैयार खोड़नी नाला योजना का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह योजना वर्ष 2016-17 में उनके पिछले कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से स्वीकृत करवाई गई थी। 15 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज कठासू गांव तक इस योजना का जल सफलतापूर्वक पहुँचा है, जो स्थानीय लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने बताया कि इस बार योजना की अलाइनमेंट पूरी तरह से तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर पुनःनिर्धारित की गई है, जिससे जल आपूर्ति अधिक सुचारु, टिकाऊ और व्यावहारिक हो पाई है। घर-घर जल वितरण प्रणाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे पूरे राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा सकता है।

पटवारखाना बटाड़गलू भवन का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री ने पटवार सर्कल बरथाटा-कठासू के अंतर्गत 15 लाख रुपये की लागत से बने पटवारखाना बटाड़गलू भवन का उद्घाटन किया। इसका शिलान्यास उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को किया था, और मात्र 15 महीनों में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ।

कोहली से धापली सड़क का लोकार्पण

ठाकुर ने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित कोहली से धापली सड़क का भी उद्घाटन किया।

132 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ढाई वर्षों के भीतर 132 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बटाड़गलू से सावड़ा (19 करोड़ रु.) और भगोली से बरथाटा (17 करोड़ रु.) तक सड़क निर्माण प्रगति पर है।

लंगर भवन के लिए भूमि पूजन

कठासू में लंगर भवन की मांग को देखते हुए प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।

पीएचसी बटाड़गलू का निरीक्षण

ठाकुर ने 1.70 करोड़ रुपये से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटाड़गलू के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

खेल प्रतियोगिता में की भागीदारी, युवाओं से संवाद

शिक्षा मंत्री नवयुवक मंडल कठासू द्वारा आयोजित 7वीं पूरण चंद मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी उपस्थित हुए। इसमें 32 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है।उन्होंने नवयुवक मंडल कठासू को 50,000 रुपये देने की घोषणा भी की और आम जनता से नशे के विरुद्ध जन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.