/ Aug 29, 2026

शिमला को मिलेगा जल संकट से राहत: बनेंगे 30 बड़े वाटर टैंक, एंबुलेंस रोड को भी मिली मंजूरी

Shimla-जल संकट की चुनौती से जूझ रहे शिमला शहर के लिए राहत भरी खबर है। शिमला जल प्रबंधन निगम द्वारा प्रस्तावित करीब 30 नए बड़े जल भंडारण टैंक के निर्माण को वित्त संविदा समिति (एफसीपीसी) ने हरी झंडी दे दी है। अब यह टैंक नगर निगम की जमीन पर बनाए जाएंगे, जबकि वन विभाग की भूमि पर निर्माण के लिए भी एनओसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित एफसीपीसी की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई। इससे शिमला में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कनलोग में एंबुलेंस रोड की कनेक्टिविटी को मिली स्वीकृति
बैठक में कनलोग क्षेत्र में एक एंबुलेंस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ने के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है। संबंधित सड़क के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। इसके अलावा मज्याठ वार्ड में नई एंबुलेंस रोड निर्माण को लेकर भी मंजूरी दे दी गई है।

नगर निगम की आय बढ़ाने पर भी चर्चा

बैठक में केवल बुनियादी सुविधाओं तक ही चर्चा सीमित नहीं रही,बल्कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपायों पर भी विचार किया गया।इसमें प्रॉपर्टी टैक्स, किराया और अन्य साधनों से आय बढ़ाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है, जिसे आगामी हाउस मीटिंग में पेश किया जाएगा।

शिमला में पेयजल संकट का स्थायी समाधान देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर करने की दिशा में नगर निगम के ये फैसले अहम साबित हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.