प्रदेश में कैंसर मरीजों को नहीं मिल रही दवा, सुक्खू सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर जयराम ठाकुर का निशाना

Shimla,26June —हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को संकट में डाल दिया है और कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित मरीजों को जरूरी दवाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

शिमला से जारी अपने बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी स्थित आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में महिलाएं दवाओं के लिए दर-दर भटक रही हैं,लेकिन सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर उदासीन बनी हुई है।उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री घर-घर दवा पहुंचाने की बात कर रहे हैं,जबकि अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को भी डॉक्टर की सिफारिश के बावजूद जरूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब अस्पतालों में दवाओं की इतनी किल्लत है,तो सरकार कैसे दावा कर सकती है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ला रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उनसे आईजीएमसी में दवा न मिलने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जयराम ठाकुर ने इस बयान को “मुख्यमंत्री की सतही समझ” करार दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार हिम केयर योजना के तहत बने कार्डों को ब्लॉक कर लोगों के इलाज का हक छीन रही है।ठाकुर ने बिलासपुर के एक कैंसर मरीज के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि दवा की अनुपलब्धता के कारण मरीज की मौत हुई और सरकार ने जांच की बजाय पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहराने की कोशिश की।

“आपातकाल की मानसिकता से चल रही है सरकार”

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि जैसे 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की ह.त्या की थी, वैसे ही आज प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अनौपचारिक आपातकाल जैसा माहौल बना दिया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज भी आपातकाल की भूल पर शर्म नहीं है, उल्टा वो संविधान बचाने की बातें कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई “लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि” को भी समाप्त कर दिया, जो आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले प्रहरियों के सम्मान के लिए आरंभ की गई थी।

जांच और जवाबदेही की मांग

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अस्पतालों में जरूरी दवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं और दवा न मिलने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष सरकार को इस मामले में झूठ बोलकर बचने नही देगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.