मंडी की स्यांज पंचायत में जलप्रलय का कहर: दो परिवार तबाह

Mandi,2 July-जिला मंडी के स्यांज पंचायत के पंगलूर गांव में बीती रात आई अचानक बाढ़ ने दो परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। टकोली और ज्यूणी खड्डों के उफान पर आने से दो मकान, घर का सारा सामान, मवेशी, गौशाला और मत्स्य पालन के टैंक बाढ़ में बह गए। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।

इस भीषण त्रासदी में कुल 9 लोग लापता हुए हैं।इनमें से 70 वर्षीय देवकू देवी का शव पंडोह में बरामद कर लिया गया है,जबकि बाकी 8 की तलाश अभी भी जारी है।लापता लोगों में देवकू देवी के पति 75 वर्षीय पदम देव तथा झाबे राम (50) का पूरा परिवार शामिल है– पत्नी पार्वती देवी (47),मां सुरमि देवी (70),बेटा इंद्र देव (29), बहू उमावती (27), पोती कनिका (9) और पोता गौतम (7)।

छत पर चढ़े,फिर भी न बच सके

पदम देव के बेटे तिलक राज ने बताया कि उनका परिवार खेती-बाड़ी करता था और आपदा के समय वह खुद अपने दूसरे घर बागा में पत्नी-बच्चों के साथ ठहरे हुए थे। रात की तेज बारिश के बाद खड्ड में अचानक पानी का बहाव बढ़ा, जिससे स्थिति भयावह हो गई। उन्होंने बताया कि रात 1:30 बजे तक माता-पिता से फोन पर बात होती रही, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया और उनका पूरा घर बह गया।

सबकुछ बह गया,बचा सिर्फ जीवन

तिलक राज का कहना है कि अब उनके पास सिर्फ तन पर पहने कपड़े बचे हैं। उन्होंने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की है। ग्रामीणों ने भी जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि लापता लोगों को खोजा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CUET परीक्षा में तकनीकी खामी से बवाल, अंबाला के परीक्षा केंद्र पर ढाई घंटे तक ठप रहा सर्वर

अम्बाला-:देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित CUET परीक्षा के दौरान अंबाला के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खामी के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली।अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित डिजिटल जोन सेंटर का सर्वर करीब ढाई घंटे तक बंद रहने से परीक्षा देरी से शुरू हुई।इससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी फैल गई।स्थिति...

इबोला के खतरे को लेकर हरियाणा अलर्ट, करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का विशेष

करनाल-:अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद राज्यभर के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी क्रम में करनाल के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा...

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन- सीएम मीडिया एडवाइजर

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर चुनावी नतीजों को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिए अपनी जीत का प्रचार कर रही है, जबकि...

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया...

HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार की लड़ाई का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये

​शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सहमति न बनने के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को वेतन नहीं आया, तो 2 तारीख से पूरे प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.