/ Aug 30, 2026

भारतीय सेना बनेगी फ्यूचर-रेडी: 33 नई तकनीकों और 390 करोड़ की पहलों की घोषणा

Shimla,3 July-सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) के 2025 के अलंकरण समारोह के दौरान भविष्य की युद्ध रणनीतियों और तकनीकी आधुनिकीकरण को लेकर अहम घोषणाएं की गईं।समारोह की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने बताया कि भारतीय सेना को वर्ष 2027 तक 33 अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें ड्रोन प्रणाली प्रमुख होगी।उन्होंने कहा कि युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब ड्रोन व उच्च तकनीकें युद्ध में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। इसी के दृष्टिगत 15 बड़े प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को विशेषज्ञता केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

आरट्रैक द्वारा तकनीकी दक्षता व बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने हेतु 57 नई पहलों की शुरुआत की गई है, जिन पर 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्ष 2024-25 में अब तक 18,000 सैनिकों को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि अगले वर्ष 12,000 और जवानों को प्रशिक्षित करने की योजना है।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने यह भी बताया कि यह सभी पहलें सेना को “फ्यूचर-रेडी फोर्स” में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।उन्होंने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में 1800 से अधिक महिलाएं सेना में विभिन्न पदों पर सेवा दे रही हैं।समारोह के दौरान तीन श्रेणी ‘ए’ प्रतिष्ठानों और उनसे संबद्ध दो इकाइयों को ‘जीओसी-इन-सी सेना प्रशिक्षण कमान इकाई प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.