शिमला में सेब के पेड़ों की कटाई पर भड़के शिक्षा मंत्री..सीएम से उठाएंगे मुद्दा

Shimla,16 July-ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि पर लगे सेब के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कोर्ट के आदेशों के तहत चल रही इस कार्रवाई से स्थानीय बागवानों के साथ-साथ जुब्बल-कोटखाई से विधायक और हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नाराज हैं।उन्होंने पेड़ों की कटाई की टाइमिंग और मानवीय पहलुओं पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे।

रोहित ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के चलते हो रही है,लेकिन यह सही समय नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पांच बीघा तक की भूमि पर कोई कार्रवाई न करने की नीति बनाई थी, जिसे 2017 में सत्ता बदलने के बाद लागू नहीं किया गया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि मानसून के समय पौधारोपण किया जाता है, ऐसे में सेब के पेड़ों की कटाई न सिर्फ बागवानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है,बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी सही नहीं है।ठाकुर ने कहा कि सेब की फसल इस समय मंडियों में जाने के लिए तैयार है और ऐसे समय पर कटाई से छोटे किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पांच बीघा से कम भूमि वाले किसानों को राहत दी जाए।

आपदा के बाद शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि राज्य में आई आपदाओं के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी नदी या नाले के किनारे स्कूल भवन नहीं बनाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि हालिया बादल फटने और बाढ़ की घटनाओं से हुए नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।अब न सिर्फ शिक्षा विभाग, बल्कि अन्य विभागों को भी नदी-नालों के किनारे निर्माण कार्य से बचना चाहिए।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

2023 की आपदा में हिमाचल को समय पर सहायता न मिलने को लेकर रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य को तत्काल सहायता की जरूरत थी लेकिन केंद्र से मदद 2025 में मिल रही है,जब नुकसान पहले ही हो चुका है।उन्होंने बताया कि आपदा में कई सरकारी स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और करीब 10 स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए निजी भवन किराए पर लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही सिराज क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायज़ा लेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.