नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाने पर मंत्री के बेटे सहित 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Kinnour,17 July-हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पुतला जलाने की घटना ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी के पुत्र विक्रम सिंह नेगी समेत कुल 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने जानकारी दी कि भाजपा किन्नौर जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर रिकांगपिओ पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 0056 दर्ज की गई। यह शिकायत 13 जुलाई को रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर हुए पुतला दहन और बिना अनुमति सार्वजनिक सभा के आयोजन के संबंध में की गई थी।

इन पर हुई FIR

एफआईआर में जिन 8 लोगों को नामजद किया गया है, उनमें विक्रम सिंह नेगी (पुत्र जगत सिंह नेगी) के साथ-साथ निर्मल चंद्र, डॉ. सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार शामिल हैं। ये सभी कल्पा और उसके आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

भाजपा ने जताया विरोध, पुलिस पर लगाए सवाल
भाजपा किन्नौर के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर बिना अनुमति के जय राम ठाकुर के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर नारेबाजी और पुतला दहन किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।भाजपा का आरोप है कि इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस और जिला प्रशासन राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहे हैं।

भाजपा ने निष्पक्ष जांच की मांग की

भाजपा ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।पार्टी का कहना है कि राजनीतिक संबद्धता चाहे किसी की भी हो, कानून के तहत सभी बराबर हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.