Dharamshala, 17 July -धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय और मिनी सचिवालय की पार्किंग अब पेड कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इन दोनों स्थानों पर वाहन पार्क करने के लिए शुल्क निर्धारित किया है। अब यहाँ वाहन खड़ा करने पर दोपहिया और चौपहिया चालकों को तय शुल्क देना होगा।
दो पहिया वाहनों के लिए दो घंटे का शुल्क 10 रुपये, छह घंटे के लिए 20 रुपये और पूरे दिन के लिए 50 रुपये रखा गया है। वहीं, चार पहिया वाहनों के लिए दो घंटे के लिए 30 रुपये, छह घंटे के लिए 50 रुपये और पूरे दिन के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे।पार्किंग व्यवस्था को लागू करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वाहन चालक नकद भुगतान कर सकते हैं या फिर QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।
ADM कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी दी कि वर्तमान में दो पार्किंग क्षेत्र – एक उपायुक्त कार्यालय और दूसरी मिनी सचिवालय में – सक्रिय हैं, जहां दोपहिया और चौपहिया दोनों तरह के वाहनों के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक SOP भी तैयार की गई है, और आम नागरिकों को कार्यालय कार्य हेतु आने पर निर्धारित शुल्क अदा करना होगा।
