मतेवाड़ा वन में एबीवीपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

लुधियाना,21 जुलाई(दलजीत विक्की)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज मतेवाड़ा वन में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं,छात्रों,स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।यह कार्यक्रम प्रा. यशवंत राव केलकर जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।इस अवसर पर एबीवीपी द्वारा संकल्प लिया गया कि “यशवंत छाया हर वृक्ष में केलकर” यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक हरित व सुरक्षित भविष्य देने की प्रेरणा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा,पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं,यह राष्ट्र और प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदारी है।यशवंतराव जी के विचारों से प्रेरित होकर हम हर पौधे में उनके विचारों की छाया देख सकते हैं।विशेष अतिथि वन विभाग के उप रेंज अधिकारी मोहन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा वनों और पेड़ों का संरक्षण पर्यावरण की स्थिरता के लिए अनिवार्य है।समाज में ऐसे प्रयासों से न केवल हरियाली बढ़ती है,बल्कि लोगों में जागरूकता भी आती है।इस अवसर पर पीपल,नीम,आम,आंवला और तुलसी जैसे पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। पौधों की देखरेख हेतु कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।कार्यक्रम के अंत में एबीवीपी ने सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं।परिषद ने आने वाले समय में विद्यालयों,महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण की विस्तृत योजना भी प्रस्तुत की।इस मौके पर एबीवीपी पंजाब प्रदेश संगठन मंत्री शमशेर सिंह,प्रदेश मंत्री मनमीत सोहल,विभाग प्रमुख अनुभव जैन,महानगर मंत्री साकेत शर्मा,ज़िला संयोजक ऋतिक पुरी,इंडिजीनियस प्रदेश संयोजक विश्वास वैद, महानगर सह मंत्री ओमसी शर्मा, अमरेंद्र कुमार, ब्लॉक अधिकारी परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.