केंद्रीय टीम ने सराज के आपदा क्षेत्रों का किया दौरा, नेता प्रतिपक्ष की भी रही मौजूदगी

Mandi,21July-केंद्र सरकार की 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने रविवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां हुए भारी नुकसान का मौके पर जायजा लिया।टीम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने हर क्षेत्र में हुई क्षति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी।

प्रशासन की ओर से डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने भी क्षेत्रीय स्थिति और नुकसान का ब्यौरा साझा किया।टीम ने बगस्याड, शरण,मुरहाग,फनयार,ढांगू धार,छड़ी खड्ड,थुनाग बाजार, लंबाथाच,पांडवशिला, कुथाह और बुंगरैलचौक सहित कई इलाकों का दौरा कर निजी और सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान का गहन आंकलन किया।

जयराम ठाकुर ने रखी नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट

जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम भेजने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी नेताओं का आभार जताया।उन्होंने कहा कि वह 20 दिनों के बाद शिमला लौट रहे हैं,जहां सभी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। इसके बाद वे स्वयं दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता की मांग करेंगे।

जयराम ठाकुर ने बताया कि सराज,करसोग, नाचन और धर्मपुर में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक केवल सरकारी संपत्तियों में करीब 1000 करोड़ रुपये की क्षति का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है।निजी संपत्तियों की गणना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं केवल अस्थाई रूप से बहाल की गई हैं, जिन्हें स्थायी रूप से ठीक करने के लिए शीघ्र कार्य होगा।इस दौरान जयराम ठाकुर ने उन सभी संस्थाओं, समाजसेवियों और खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने सराज क्षेत्र में राहत पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय टीम में शामिल अधिकारी:

जी. पार्थसारथी – संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय
कंदर्प वी. पटेल – उप सचिव, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय
वसीम अशरफ – निदेशक, सीडब्ल्यूसी, जल शक्ति मंत्रालय
करन सरीन – उप निदेशक, सीईए, ऊर्जा मंत्रालय
ए.के. कुशवाहा – मुख्य अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
दीप शेखर सिंघल – अवर सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय
डॉ. विक्रांत सिंह – संयुक्त निदेशक, गेहूं विकास निदेशालय, कृषि मंत्रालय
इससे पहले टीम ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.