स्केटिंग एसोसिएशन चुनाव फेडरेशन ने रद्द किया खेल… विभाग को फेडरेशन ने लिखा चुनाव नहीं फर्जीवाड़ा था

Chandigarh,8 August-शहर में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चुनाव के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का फेडरेशन ने कड़ा नोटिस किया है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के नाम पर हुए चुनाव को रद्द किया है। फेडरेशन ने खेल विभाग को पत्र लिखकर इसे फर्जीवाड़ा बताया है। फेडरेशन ने चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चुनाव के लिए तीन सदस्यों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

फेडरेशन की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट बलविंदर सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी डी एस राठौर तथा राजेश आनंद शामिल है। फेडरेशन के अध्यक्ष तुलसी अग्रवाल के अनुसार मौजूदा समय में चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के प्रधान अरुण वालिया ही है। फेडरेशन तीन सदस्यों की कमेटी की रिपोर्ट के बाद नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी।

प्रशासन की खेल सचिव को लिखे पत्र में फेडरेशन के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चुनाव में फर्जीवाड़े का जिम्मेदार खेल विभाग के स्केटिंग के पूर्व कोच को बताया है। फेडरेशन के अध्यक्ष ने खेल विभाग को लिखा कि स्केटिंग कोच सरबजीत सिंह फर्जी दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षर करके प्रशासन के साथ भी धोखाधड़ी की है। स्केटिंग कोच ने फर्जी तरीके से खुद को एसोसिएशन का जनरल सेक्रेटरी घोषित किया है। फेडरेशन के रिकॉर्ड के अनुसार अरुण वालिया एक्टिंग प्रेसिडेंट तथा हरप्रीत सिंह जनरल सेक्रेटरी है। फेडरेशन ने खेल विभाग को लिखा है कि कुछ सदस्यों द्वारा जो फर्जीवाड़ा तथा स्पोर्ट्स कोड का उल्लंघन किया गया है उसको देखते हुए चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसडीसिएशन के गैर कानूनी चुनाव को रद्द किया जाता है।

एक गुट ने 2 अगस्त को चुनाव कराया

चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के एक गुट ने 2 अगस्त को चुनाव करके नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगपाल सिंह के निधन के बाद एसोसिएशन पर कब्जे को लेकर एक गुट सक्रिय हो गया। इस गुट ने एक्टिंग प्रेसिडेंट अरुण वालिया को अध्यक्ष तथा हरप्रीत सिंह को जनरल सेक्रेटरी मानने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत खेल विभाग को भी की गई थी लेकिन विभाग ने इस पर गौर नहीं किया और चुनाव में अपना आब्जर्वर भेज दिया।

खिलाड़ियों के हित में लेंगे निर्णय

खेल विभाग किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को सहन नहीं करेगा। फेडरेशन का पत्र खेल विभाग को मिल गया है। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.