/ Aug 29, 2026

ऊना में 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Una,12 August-हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती ऊना जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत चंगर हंडोला क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से ट्रामाडोल और अन्य प्रतिबंधित दवाओं के हजारों टैबलेट व कैप्सूल बरामद हुए।

एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर निरीक्षक अंकुश डोगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ड्रग इंस्पेक्टर ऊना भी मौजूद रहे। मौके से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स (कोविटाडोल 100 SR और क्लोविडोल 100 SR) व एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल के कुल हजारों पत्ते मिले, जिनका वजन लगभग 20 किलो है।

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में ऊना के पास एक मेडिकल स्टोर से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी गई थीं। लगातार हो रही बरामदगियों से जिले में मेडिकल नशे के फैलते जाल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.