Chandigarh,14 August-कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पंचकूला के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका,लंगर सेवा की और कीर्तन सुना। वाड्रा ने कहा कि उनकी यह यात्रा निजी थी और वह देश में शांति व भाईचारे का संदेश फैलाना चाहते हैं।
रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार गलत काम कर रही है और जनता को इसके खिलाफ जागरूक होना चाहिए।राहुल गांधी की मेहनत को देश समझे,ताकि गलत तरीके से चुनाव जीतने वाली प्रवृत्ति पर रोक लग सके।ईडी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने बताया कि वह अब तक 24 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं और 20 साल पुराने मामले में सभी सवालों के जवाब व सबूत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
