/ Jun 30, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर ‘स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड’ गठन की मांग तेज, परिषद का सरकार को अल्टीमेटम

Mandi, 14 August-हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी परिषद ने प्रदेश सरकार से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद से ऐसा कोई बोर्ड गठित नहीं हुआ है, जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिषद के महासचिव डॉ. अतुल ठाकुर ने कहा कि पहले बोर्ड की नियमित बैठकों में स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का समाधान किया जाता था, लेकिन पिछले आठ वर्षों से यह प्रक्रिया ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस बारे में चर्चा के बावजूद केवल आश्वासन मिले, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि अब स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े अवसरों पर आमंत्रित तक नहीं किया जाता। परिषद के पास अपना कार्यालय भी नहीं है, जबकि पहले गांधी भवन में यह सुविधा उपलब्ध थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों के घरों तक सड़कें नहीं पहुंचीं और आरक्षण के तहत खाली पड़े पद भी भरे नहीं जा रहे हैं। यहां तक कि उनके परिजनों को प्रमाण पत्र बनवाने में भी दिक्कतें आती हैं।परिषद ने सरकार से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस पर बोर्ड के गठन की घोषणा कर नियमित बैठकें शुरू की जाएं, ताकि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।इस मौके पर परिषद के मुख्य सलाहकार ओम चंद, अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया, उपाध्यक्ष केके वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मोहन, मंडी मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह मिन्हास और सुंदरनगर अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को सफल उद्यमों...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.