/ Aug 29, 2026

सरकाघाट से सीएम का बड़ा ऐलान: आपदा राहत, स्वास्थ्य और रोजगार में बड़े कदम

Mandi,15 August-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के सरकाघाट में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कई अहम घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार 3,000 करोड़ रुपये की विशेष परियोजना शुरू करेगी।इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त भी जारी की जा रही है,जिसका बड़ा हिस्सा मंडी जिले में खर्च होगा।

मुख्यमंत्री ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा,सरकाघाट अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की जाएगी, नया बस स्टैंड और पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंक फाइनल मेरिट में जोड़े जाएंगे।नकल करने वालों के लिए 3 साल की सजा का प्रावधान किया जा रहा है।आने वाले समय में 200 सीबीएसई पैटर्न स्कूल, 600 पटवारी, 600 जेबीटी, 300 पंचायत सचिव और 200 डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे।

नशे के खिलाफ अभियान को और सशक्त बनाने के लिए “नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड” का गठन होगा, जिसमें कई विभाग मिलकर काम करेंगे।हर पंचायत में नशा निवारण समितियां बनेंगी और सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। युवाओं के लिए 2000 ई-थ्री व्हीलर परमिट भी जारी किए जाएंगे।बारिश के बावजूद सीएम सुक्खू ने सरकाघाट में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.