मान सरकार की स्मार्ट गवर्नेंस का कमाल, AI से ₹383 करोड़ की बचत

Chandigarh,20 August-पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं,तकनीक से बदलेगा।मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साबित कर दिया है कि जब नीयत साफ हो और सोच आधुनिक हो,तो जनता का पैसा भी बचेगा और सिस्टम भी सुधरेगा। पहले सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये बिना जांच के खर्च कर दिए जाते थे।

अब पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे राज्य की सड़कों का सर्वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियोग्राफी के ज़रिए कराया गया।3,369 सड़कों की जांच में 843 सड़कें बिल्कुल सही हालत में पाई गईं।यह वही सड़कें थीं जिन पर पिछली सरकारें मरम्मत के नाम पर करोड़ों बहा चुकी थीं।इस बार ₹383 करोड़ बचा लिए गए।यह पैसा अब जनता की भलाई में लगेगा,बेवजह के टेंडर और भ्रष्ट मरम्मतों में नहीं।

10 हजार टीचर्स को मिलेगी AI ट्रेनिंग

भगवंत मान सरकार ने सिर्फ सड़कें नहीं देखीं,पूरे सिस्टम की मरम्मत शुरू की है।जेलों में 252 करोड़ की ओवरहॉलिंग हो रही है,जहां 5G जैमर,AI कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं।पुलिसिंग से लेकर टैक्स सिस्टम तक में पारदर्शिता लाने के लिए टेक्नोलॉजी को पूरी तरह अपनाया गया है।अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दलाली की जगह AI आधारित HAMS तकनीक है,जिससे हर उम्मीदवार की परीक्षा रिकॉर्ड होती है और रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती। लेकिन सबसे बड़ी और दूरगामी योजना शिक्षा के क्षेत्र में शुरू हुई है।सरकार 10,000 शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दे रही है। यह सिर्फ शिक्षक नहीं,वो पायनियर होंगे जो आने वाली पीढ़ियों को AI की भाषा सिखाएंगे। लाखों छात्रों को अब स्कूली स्तर पर ही AI की ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे पंजाब का नौजवान सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं रहेगा,वो खुद रोजगार पैदा करने वाला बनेगा।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में AI आधारित कोर्स शुरू हो चुके हैं, ताकि खेती से जुड़े परिवारों को भी तकनीकी शिक्षा मिल सके। सरकार ने पंजाबी भाषा को भी AI में इंटीग्रेट करने का मिशन शुरू किया है,जिससे हमारी मातृभाषा को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए डिजिटल अवसर खुलेंगे।

यह बदलाव केवल नीतियों का नहीं,सोच का है। अब विकास का मतलब सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि उस तकनीक तक पहुंच है जो हर नागरिक के जीवन को आसान बनाए। भगवंत मान सरकार ने साबित किया है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और फैसले जनहित में हों, तो जनता का पैसा सुरक्षित भी रहता है और उसका भविष्य भी। पंजाब आज एक नई दिशा में बढ़ रहा है, जहां फैसले कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखते हैं। यह वही पंजाब है, जो अब घोटालों से नहीं, ईमानदारी और विकास से आगे बढ़ने की सोच से पहचाना जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.