हिमाचल में बिजली बिलों पर सियासत.. मंत्रियों को थमाए लाखों के बिल

Shimla,21 August-हिमाचल प्रदेश में बिजली बिलों को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर का 14 माह का बिजली बिल 3,76,174 रुपये निकला है। वहीं मंत्रियों और पदाधिकारियों के आवासों के बिल जोड़ें तो कुल राशि लगभग 17,95,879 रुपये तक पहुंच गई है।

सबसे चौंकाने वाला मामला कैबिनेट रैंक प्राप्त एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुवीर सिंह (आरएस) बाली का है। उनका बिजली बिल 6,78,892 रुपये बताया गया। यह खुलासा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में हुआ।विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री सुक्खू को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों को 14 महीनों का एरियर जोड़कर बिल थमा दिया गया है। बाली का बिल इसी कारण ज़्यादा आया है। सीएम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में स्मार्ट और प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को सही बिल मिले। साथ ही विभागीय स्तर पर जांच भी करवाई जाएगी।

आरएस बाली ने इस मामले को विधानसभा में प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया और बाद में मीडिया से कहा कि विभाग की गलती से या जानबूझकर उनके नाम पर इतना बड़ा बिल थमा दिया गया। उन्होंने बताया कि असल बिल 1.68 लाख रुपये का था, लेकिन गलती से 6.78 लाख का जारी कर दिया गया। यही नहीं, ओक ओवर का असली बिल 1.47 लाख रुपये था, जबकि वहां भी 3.76 लाख रुपये का थमा दिया गया।बाली ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि गलत बिल से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे से अपने सरकारी आवास का बिल निजी तौर पर भरने का ऐलान किया।उन्होंने यह भी दावा किया कि वह हर साल सरकार को निजी मद में 1.75 करोड़ रुपये देते हैं और यहां तक कि अपने क्षेत्र की 170 स्ट्रीट लाइट्स का बिल भी खुद भरते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.