/ Oct 13, 2026

विपक्ष ने फिर किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बॉयकॉट

Shimla,22 August-हिमाचल विधानसभा में मानसून सत्र के पांचवें दिन नियम 67 के तहत लाई गई आपदा पर चर्चा का सरकार ने जवाब दिया. जैसे ही आपदा पर चर्चा का जवाब देने के लिए सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सदन में खड़े हुए, तो विपक्ष के विधायक विरोध जताते हुए चुपचाप सदन से बाहर निकल आए.

विपक्ष के विधायकों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर सदन के अंदर और बाहर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है.विपक्ष पहले ही राजस्व मंत्री के व्यवहार को लेकर सदन से वॉकआउट भी कर चुका है. साथ ही पूरे मॉनसून सत्र के दौरान राजस्व मंत्री के बायकॉट का भी ऐलान कर चुका है.सदन के बाहर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का अनादर करने और आपदा प्रभावितों का अपमान करने का आरोप लगाया. इस दौरान विपिन परमार ने राजस्व मंत्री को अपना व्यवहार सुधारने की भी नसीहत दी.

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा पर विपक्ष की ओर से नियम 67 के तहत चर्चा लाई गई थी।इसका प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में लाया था।परमार ने कहा कि सरकार नियम 67 के तहत प्रस्ताव लाने में आनाकानी कर रही थी.लेकिन,विपक्ष के दबाव के बाद सदन में प्रस्ताव आया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में 375 मौतें हुईं,527 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 2 हज़ार 128 घरों को नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी और मंडी के सिराज में हुआ।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावित लोगों को तात्कालिक राहत नहीं मिली. बल्कि लोगों ने आगे आकर आपदा प्रभावितों को राहत बांटी। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद सरकार होती है, लेकिन मुख्यमंत्री गंभीर नहीं हैं और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी में दुर्भावना है। परमार ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने न केवल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अनादर किया, बल्कि, आपदा प्रभावितों का भी अपमान किया। ऐसे में भाजपा विधायक दल ने तय किया है कि जब तक सत्र चलेगा, राजस्व मंत्री से न प्रश्न पूछे जाएंगे और न ही सदन में उनका वक्तव्य सुना जाएगा। इसको लेकर भाजपा विधायक दल ने शांति से सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा के सभी विधायक संस्कारी हैं। साथ ही उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपना व्यवहार सुधारने की भी नसीहत दी।

वहीं, इस दौरान विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस के “वोट चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम पर भी निशाना साधा। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश को लुटा और आज भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के सामने ही दो गुटों में धक्का मुक्की हुई और पार्टी की आंतरिक गुटबाजी सामने आ गई. उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस खत्म हो गई है और हिमाचल में भी अपनी नीतियों के चलते खत्म होने वाली है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.