/ Oct 26, 2026

भारत के आर्थिक विकास में कंसल्टिंग कंपनियाँ निभाएँगी अहम भूमिका: अनुराग ठाकुर

1 September,2025-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दुबई में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि “विकसित भारत विजन 2047” की परिकल्पना को साकार करने में कंसल्टिंग कंपनियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने ‘ऑडिट और वैश्विक परामर्श का भविष्य’ विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रभावी आर्थिक नीतियों के कारण भारत आज 11वें स्थान से उठकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस प्रगति में देश की उभरती हुई कंसल्टिंग और सलाहकार कंपनियों का भी बड़ा योगदान है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत,मध्य पूर्व और अफ्रीका मिलकर 21वीं सदी के “विकास त्रिकोण” का निर्माण कर रहे हैं। भारत-यूएई सीईपीए समझौते ने द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है और भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर के पार जा चुका है। दुबई इस क्षेत्र को एशिया और अफ्रीका से जोड़ने वाला प्रमुख सेवा केंद्र बन रहा है।उन्होंने आगे कहा कि “स्टार्टअप इंडिया” से लेकर “आत्मनिर्भर भारत” तक सरकार के सुधारों ने देश में नवाचार और उद्यमिता को नई गति दी है। 1 लाख से अधिक स्टार्टअप्स का उदय भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहा है।ठाकुर ने जोर देकर कहा कि आज दुनिया तकनीक के नैतिक उपयोग, डिजिटल युग में अनुपालन,सतत वित्त और ESG रिपोर्टिंग जैसी चुनौतियों से जूझ रही है।इन परिस्थितियों में भारतीय पेशेवर अपनी विशेषज्ञता और विश्वास की विरासत के बल पर नेतृत्व कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि “हम यह सुनिश्चित करें कि विकास की खोज में कभी भी विश्वास से समझौता न हो। यही कंसल्टिंग की असली पूंजी है और इसी दृष्टिकोण से विकसित भारत विजन 2047 में कंसल्टिंग कंपनियों की भूमिका निर्णायक रहेगी।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.