देहरा उपचुनाव पर बवाल: विपक्ष का आरोप, सरकार ने सदन से सवाल हटाकर छुपाई जानकारी

Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश विधानसभा में देहरा उपचुनाव के दौरान कथित कैश फॉर वोट मामला एक बार फिर गर्मा गया है।विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने संवेदनशील मुद्दों पर जानकारी छुपाने के लिए विपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों को प्रश्नकाल से हटा दिया।

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से 68 महिला मंडलों को धनराशि दी गई और करीब 1000 महिलाओं के खातों में 4500 रुपये जमा किए गए।उनका आरोप है कि इस विषय पर विधानसभा में प्रश्न सूचीबद्ध होने के बावजूद प्रश्नकाल से हटा दिया गया।सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि इस विषय में पूर्व विधायक होशियार सिंह ने हिमाचल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है और मुख्यमंत्री अपनी छवि बचाने के लिए जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे।

बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी सदन में सवाल दबाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सरकार की एक्साइज नीति से जुड़े प्रश्न को कार्यसूची में शामिल किए जाने के बाद भी प्रश्नकाल से हटा दिया गया। उनका कहना है कि विधानसभा के नियम संख्या 52 और 53 के तहत सदस्य की अनुमति के बिना प्रश्न नहीं हटाए जा सकते।विपक्ष का आरोप है कि सरकार संवेदनशील विषयों पर जवाब देने से बच रही है,जिससे मुख्यमंत्री की साख पर सवाल उठ रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.