वर्ल्ड कप फाइनल मैच का हरियाणा में जमने लगा माहौल, प्रदेशभर में बड़ी स्क्रीन पर देखे जाएंगे मुकाबले

हरियाणा (एकता): भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला विश्व कप का फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। हर किसी की नजर मैच के शुरू होने पर ही टिकी हुई है। खास बात यह है कि हरियाणा भी अब पीछे नहीं है। प्रदेशभर में भी बड़ी स्क्रीन पर मुकाबले देखे जाएंगे। जगह-जगह पर लाइव प्रसारण दिखाए जाएंगे। कई लोग भीरत की जीत के लिए मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ करवा रहे हैं। अंबाला में आज इस मैच में भारत की जीत के लिए लोगों द्वारा हवन यज्ञ करवाए गए और यह कामना की गई है कि वर्ल्ड कप में भारत जीते और दुनिया भर में भारत का परचम लहराए। प्रदेश के सभी 22 जिलों में फाइनल मैच देखने के लिए सड़क किनारे, चौक विभिन्न कल्बो में सोसायटी परिसरों में पर्दे लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में श्री आदर्श रामलीला परिसर में विश्वकप के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पर 2 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा खेल प्रेमियों के लिए चाय व स्नैक्स की व्यवस्था है। पंचकूला में भारत की जीत के लिए हवन भी किया गया है।

रोमांचक होने वाला है यह फाइनल मैच

आईटीआई रोड स्थित यादव सभा के हॉल में 200 लोग एक साथ कुर्सियों पर बैठकर मुकाबला देख सकेंगे। क्रिकेट प्रेमियों में मैच की दिवानगी का असर साफ दिख रहा है। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। सोनीपत में भी फैंस का खासा उत्साह बना हुआ है। गांव देवड़ू स्थित क्रिकेट मैदान पर बड़े पर्दे पर क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला दिखाने के लिए तैयारी जोरों पर की जा रही है। आज सभी मिलकर शाम को यह मैच देखेंगे और भारत की टीम को घर बैठे चेयर्स करेंगे।


रोहतक में तीन जगह लगेगी बड़ी स्क्रीन  

रोहतक में भी 3 जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। मॉडल टाउन में व्हाइट क्लाउड कैफे, फ्यूजन और इबोला में एलईडी पर बड़ी स्क्रीन पर लगाकर फाइनल मैच दिखाया जाएगा। युवा वर्ल्ड कप की टी-शर्ट तक खरीद रहे हैं। सनसिटी सिनेमा का 372 सीटों का एक हॉल फुल हो चुका है। सिरसा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एलईडी लगाई गई है। कई अन्य जगहों पर भी मैच दिखाया जाएगा।

अंबाला, पानीपत सहित अन्य जिलों में दर्शक उठाएंगे मैच का लुत्फ  

विश्व कप क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन से उत्साहित क्रिकेट प्रेमियों को इस बार जीत का विश्वास है। फाइनल मैच देखने के लिए कैथल में दो जगह विशेष तैयारी है। एसएस बाल सदन स्कूल में हॉल में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी और लोग इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.