भावना, कुरुक्षेत्र(TSN): 23 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन कुरुक्षेत्र के पीपली में एक बड़ी रैली कर रहा हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता गुरनाम चढूनी हर जिले में जाकर न केवल न्यौता दे रहे हैं बल्कि किसान सभाएं कर उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम चढूनी यमुनानगर जिले के गांव पंजेटों में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस रैली में सिर्फ हरियाणा नहीं बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान भी शिरकत करेंगे। गुरनाम सिंह ने कहा कि इस रैली में न सिर्फ किसान शामिल होंगे बल्कि मजदूर और व्यापारी वर्ग भी शामिल होगा। यह रैली सभी रैलियों का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी
उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने जनता को कॉरपोरेट की कठपुतली बना दिया है जिससे निजात पाना बहुत जरूरी हैं। अब देखना होगा पार्टी किसान यूनियन की तरफ से की जा रही थी इस नंबर की रैली कितनी हिट होती है और सरकार पर इस रैली का कितना असर पड़ता हैं।
