प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए हिमालय मंच ने सौंपा नौ सूत्रीय पर्यावरण पत्र

Shimla,21 September-हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में एक कवि गोष्ठी और संवाद का आयोजन किया,जिसमें हिमाचल प्रदेश की पर्यावरणीय समस्याओं और प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच ने प्रदेश सरकार,राज्यपाल और हिमाचल उच्च न्यायालय को “हरित हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल” के नारे के साथ नौ सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपने का निर्णय लिया।

इस सुझाव पत्र में प्रमुख रूप से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, वन कटान और अवैज्ञानिक फोर लेन एवं बहुमंजिला भवन निर्माण पर रोक,खनन और विस्फोटक सामग्री पर नियंत्रण, पहाड़ों पर कचरा न फेंकने की व्यवस्था, तथा प्रत्येक स्कूल, कॉलेज और परिवार में “ऋतु मित्र पौधारोपण” योजना लागू करने की मांग शामिल है।कार्यक्रम के अध्यक्षीय मंडल में डॉ. मस्तराम शर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी नेगी, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. सत्यनारायण स्नेही और जगदीश बाली शामिल रहे। मंच के अध्यक्ष एस. आर. हरनोट ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ है, जिसका मुख्य कारण अवैज्ञानिक विकास कार्य और अनियंत्रित विद्युत परियोजनाओं का निर्माण है। उन्होंने सुझाव दिया कि हिमाचल को “सौर ऊर्जा राज्य” घोषित कर नदियों और नालों के किनारे सरकारी और निजी भवनों को हटाया जाना चाहिए।

मंच संचालन दीपती सारस्वत ने कविताओं के माध्यम से किया। कार्यक्रम में लगभग साठ से अधिक नवोदित और वरिष्ठ रचनाकारों ने पर्यावरण पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। उपस्थित रचनाकारों में मस्तराम शर्मा, विजय लक्ष्मी नेगी, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण स्नेही, जगदीश बाली, कुलदीप गर्ग, दिनेश शर्मा, सलिल शमशेरी, स्नेह नेगी, पूजा सूद डोगर, रमेश डढवाल सहित कई पर्यावरण प्रेमी शामिल थे।हरनोट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए और पर्यटन उद्योग को पूरी तरह से पर्यावरण मित्र बनाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल में प्रति वर्ष एक करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं, जो भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा छोड़ते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.