Shimla,22 September-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को मज़बूत बनाने और इसे रोजगार का प्रमुख साधन बनाने के लिए ठोस पहल कर रही है।सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को “ऑल-सीज़न टूरिज्म डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित किया जाए।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में शिमला,मनाली,धर्मशाला और चंबा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।इसमें आधुनिक पार्किंग सुविधाएँ,रोपवे प्रोजेक्ट्स,एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।इसके अलावा,ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “होम-स्टे योजना” का विस्तार किया गया है,ताकि पर्यटक स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू हो सकें।सरकार ने होम-स्टे मालिकों को सस्ती ऋण सुविधा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।सरकार का मानना है कि पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
