Mandi,22 September-सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उनकी शादी पर बधाई दी।विक्रमादित्य सिंह ने आज चंडीगढ़ में डॉ.अमरीन कौर से परिणय सूत्र में बंध गए। सुंदरनगर बाजार में मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा,“विक्रमादित्य सिंह के साथ मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। यह केवल राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है।उनके स्व. पिता वीरभद्र सिंह ने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया, और मैं भी उनका सम्मान करती थी।आज वे शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं,इसलिए उन्हें बधाई।”
किसान आंदोलन पर टिप्पणी से कतराईं
जब मीडिया ने उनसे किसान आंदोलन के दौरान किए गए अपने विवादित बयान पर सवाल किया,तो कंगना ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।उन्होंने कहा,“यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।” बता दें कि इस मामले में अभी तक कंगना को न्यायालय से राहत नहीं मिली है और 29 सितंबर को फिर से सुनवाई होगी।
कंगना ने नए जीएसटी नियमों पर निकाली बचत उत्सव यात्रा
सुंदरनगर में भाजपा की ओर से आयोजित‘बचत उत्सव’ रैली में कंगना रनौत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौजूद रहे। कंगना ने बाजार में दुकानदारों को फूल भेंट किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत उत्सव वाले स्टीकर चिपकाए।
कंगना ने कहा,“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसले से न केवल दुकानदारों और कारोबारियों को बल्कि आम जनता को भी राहत मिली है।हमें अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।हमारा देश अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
