/ Jul 07, 2026

GST में सरलीकरण, अब रिफंड और रजिस्ट्रेशन होंगे आसान -भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता

Shimla,22 September -शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही देशभर में लागू हुए नए GST बदलावों को भाजपा ने “बजट उत्सव” के रूप में मनाया। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने शिमला में कहा कि GST सुधार विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दावा किया कि इससे आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती होंगी।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिवाली से पहले देशवासियों को तोहफ़ा देने का वादा किया था, उसी के तहत GST में संशोधन किए गए हैं। अब रोजमर्रा के उत्पादों पर 7 फीसदी कर घटाया गया है। चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब रहेंगे। GST रजिस्ट्रेशन तीन दिन में और 90 फीसदी रिफंड तुरंत मिलने की सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि 2019 में हिमाचल का GST कलेक्शन 3,550 करोड़ था, जो अब बढ़कर 5,039 करोड़ तक पहुंच गया है। वर्ष 2023-24 में 9,375 करोड़ का GST कलेक्शन हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 18.91 फीसदी अधिक है। राज्य के कलेक्शन में हर साल औसतन 14 फीसदी की वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार राज्यों को टैक्स कलेक्शन का 42 फीसदी हिस्सा दे रही है और रेवेन्यू लॉस पर कंपनसेशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य सरकार वित्तीय कुप्रबंधन से कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही

भाजपा प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति बिगड़ चुकी है। राजस्व खर्च अधिक है और सरकार अपने वित्तीय प्रबंधन के अभाव में कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है।

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि GST में हुए बदलाव उपभोक्ताओं और राज्यों के लिए लाभकारी हैं। केंद्र सरकार लगातार टैक्स दरें घटा रही है और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.