हिमाचल होगा आयुर्वेदिक वेलनेस हब, आयुष मंत्री ने डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया

Shimla,23 September -राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर शिमला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित ‘आयुर्वेद मंथन’ कार्यक्रम में आयुष मंत्री यादविंदर सिंह गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ, किसान और उद्यमी आयुर्वेद, पंचकर्म, औषधीय पौधों के संरक्षण और व्यावसायिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

आयुष मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।औषधीय पौधों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना है। फार्मेसी इकाइयों को सोसायटी मोड में लाया जाएगा,जिससे गुणवत्ता,विपणन और ट्रेडिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रदेश के चुनिंदा स्थलों पर पंचकर्म सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हिमाचल को आयुर्वेदिक वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनाया जा सके।

इस अवसर पर आयुष मंत्री ने ‘आयुष संकलन पोर्टल’ लॉन्च किया, जिससे प्रदेशभर के आयुर्वेदिक अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और दवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग संभव होगी।ओपीडी, इनडोर सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टर्स की अटेंडेंस जैसी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।कुछ जड़ी-बूटियों को कमर्शियल कैटेगरी में लाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग करने की योजना है। भांग की औषधीय खेती को वैध बनाने पर सरकार संवेदनशील है और इस विषय पर अभी विमर्श जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.