रामपुर को आपदा राहत के लिए 17 करोड़, झाखड़ी में बनेगा नया पुल – विक्रमादित्य सिंह

Shimla, 30 September – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर डिवीजन को बाढ़ व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों व डंगों की मरम्मत के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहाली कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर पूरे हों।

मंत्री ने मंगलवार को रामपुर के तकलेच में बाढ़ प्रभावित सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता उन सड़कों की बहाली है जो बरसात में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। दीर्घकालिक समाधान के लिए जियोलॉजिकल स्टडी और मिटिगेशन योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि भविष्य में आपदा से नुकसान कम हो।उन्होंने जोर दिया कि मलबा सही स्थानों पर डंप किया जाए ताकि पर्यावरण व ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचे। मंत्री ने कहा कि वह प्रदेशवासियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।तकलेच विश्राम गृह में उन्होंने स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर विधायक नंद लाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

झाखड़ी में जिम का उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान

रामपुर प्रवास के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झाखड़ी में आर. के. फिटनेस जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल व व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं।

झाखड़ी में बनेगा 135 करोड़ का नया पुल

मंत्री ने झाखड़ी में बताया कि केंद्र सरकार ने 135 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर बहाली कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।1 अक्टूबर को वह गानवी क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.