हिमाचल में महंगाई की मार, जनता पर बोझ बढ़ा रही कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा

Shimla,1 October -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है,तब हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ लाद रही है।

जेपी नड्डा ने कहा कि जीएसटी में छूट के कारण सीमेंट की कीमत प्रति बोरी 30 रुपये तक कम होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसके उलट सीमेंट पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर कीमतें बढ़ा दीं। इतना ही नहीं, एंटी डंपिंग ड्यूटी के नाम पर 50 किलो की बोरी पर 16 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।नड्डा ने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता जहां प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, वहीं सुखविंदर सिंह सुखू की सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि हिमाचल में बनने वाला सीमेंट जब पड़ोसी राज्यों में बिकता है तो सस्ता मिलता है, जबकि प्रदेश के लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही पानी के बिल, स्टाम्प ड्यूटी, ग्रामीण जलापूर्ति और बिजली दरों में भी भारी वृद्धि कर जनता पर बोझ डाला गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता को राहत देना चाहते हैं,लेकिन कांग्रेस सरकार उन्हें टैक्स और शुल्क के बोझ तले दबा रही है। उन्होंने इसे अनैतिक,असंवेदनशील और जनविरोधी रवैया बताया और कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.